गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। क्षेत्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण पदक जीतकर वाराणसी ओवरऑल चैंपियन बना। बालकों के अलग-अलग वर्ग में 10 जबकि बालिकाओं के वर्ग में 9 स्वर्ण पदक हासिल हुए। बेस्ट बॉक्सर का खिताब वाराणसी के धनंजय और बेस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर का खिताब आदित्य ने जीता।
प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय (उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश) के 130 मुक्केबाजों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन नरेंद्र बिष्ट और विशिष्ट अतिथि अमूल के जनरल मैनेजर आलोक मिश्र ने खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया।रेफरी की भूमिका वाराणसी मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने निभाई। निर्णायकों में अरुण शर्मा, संजीव कटियार, संजय गुप्ता, संजीव दीक्षित और राजबहादुर शामिल रहे। इस मौके पर रामाश्रय यादव, जेएन यादव, केदार मोहंती मौजूद रहे।