खिलाड़ियों ने सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ है।16 मिनट के ऑडियो में कोच ने खिलाड़ी से अपनी गलत मंशा जाहिर करते हुए कहा कि ‘तुमसे जो कहेंगे करोगी’। कास्टिंग काउच का यह मामला वाराणसी के संपूर्णानंद सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम से जुड़ा है।
इस स्टेडियम में कास्टिंग काउच का यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी अंशकालिक बैडमिंटन कोच के खिलाफ कास्टिंग काउच का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में भी जांच कमेटी गठित हुई थी और कोच पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मामले में कोच की संविदा समाप्त कर उसे पद से हटा दिया गया था। मामला उजागर होने पर स्टेडियम के खिलाड़ियों और कोच ने इसकी निंदा की है।
पढ़ेंः
हॉकी कोच ने महिला खिलाड़ी से की शर्मनाक मांग, वायरल ऑडियो से बनारस में सनसनी
हॉकी वाराणसी की अध्यक्ष नीलू मिश्रा का कहना है कि गुरु के पद की अपनी एक गरिमा है। इस तरह की घटना ने गुरु के सम्मान को गिराया है। जिस खेल में लड़कियां ज्यादा हों वहां महिला कोच की तैनाती की जाए। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो कौन मां-बाप अपने बच्चों को खेलने के लिए भेजेगा।
इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लड़कियों से भी मेरी अपील है कि जब उनके साथ गलत तो वह उसका विरोध करें। किसी भी तरह का समझौता ठीक नहीं है।
स्टेडियम में बाक्सिंग कोच दिलीप सिंह का कहना है कि यह घटना बेहद निंदनीय है। ताइक्वांडो कोच मनीषा सिंह का कहना है कि इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। इस मामले के सामने आने के बाद तो हम लोग बेहद दुखी हैं।