बीएचयू के स्वीमिंग पूल में जिला तैराकी संघ ने सोमवार से तैराकी शिविर शुरू किया है। शिविर 12 जुलाई तक चलेगा। इसमें लखनऊ में 13 जुलाई से होने वाली राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जाने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। कोच कनाई चंद तालपात्रा ने बताया कि खिलाड़ी प्रतिदिन दो सत्र में अभ्यास कर रहे हैं।
कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में रामाशीश, सत्यम, गौरव सेन गुप्ता बालक वर्ग जबकि बालिका वर्ग में गायत्री, गार्गी, रिया पटेल से पदक की उम्मीदें हैं। इन खिलाड़ियों ने सिद्धार्थ नगर में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीते थे। शिविर में सभी 34 खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है।