समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। कई दावेदार और पार्टी के पदाधिकारी लखनऊ डटे हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
सपा की ओर से सेवापुरी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और दक्षिणी विधानसभा से महा मृत्युंजय मंदिर के महंत परिवार से किशन दीक्षित को टिकट दिया गया है। इसके अलावा अपना दल कमेरावादी ने रोहनिया में केसरीपुर के प्रधान अभय पटेल और पिंडरा से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल को टिकट दिया है।
इसके अलावा गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शिवपुर से अपने बेटे अरविंद राजभर को उतारा है। इसके अलावा अजगरा विधानसभा से अब तक कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है।
पढ़ेंः टिकट घोषणा के साथ ही वाराणसी कांग्रेस में घमासान, रामनगर पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, दो सीटों पर विरोध के स्वर तेज