फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या: लवर के साथ आपत्तिजनक हाल में देखा था, शव बरामद; मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस ने सूरज की हत्या के आरोप में रात 12 बजे मुठभेड़ के बाद गोलघाट के फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने मां को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। इसी बात से बाैखलाई मां ने उसकी हत्या करवा दी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी लवर गिरफ्तार और राजू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा इलाके में मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने वाले 10 साल के मासूम सूरज शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूरज सोमवार से लापता था। मां ने ही रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार की रात 11 बजे सूरज का शव बावनबीघा स्थित झाड़ी से बरामद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने सूरज की हत्या के आरोप में रात 12 बजे मुठभेड़ के बाद गोलघाट के फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। फैजान के दाहिने पैर में गोली लगी है। रामनगर थाने की पुलिस के मुताबिक, फैजान ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस को बताया है कि वह सूरज की मां सोना शर्मा से प्रेम करता था। सोमवार को सूरज ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा के रहने वाली सोना शर्मा ने सोमवार की सुबह रामनगर थाने में तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि बेटा सूरज शर्मा लापता है। खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मां के कथित प्रेमी और गोलाघाट निवासी फैजान पर निगरानी बढ़ाई। सीसी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि फैजान ने कबूला कि सूरज की गला दबाकर हत्या के बाद शव को बावनबीघा स्थित झाड़ी में फेंका था। फैजान की निशानदेही पर रात 11 बजे क्षेत्र के बावनबीघा से सूरज का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामदगी के दौरान ही आरोपी फैजान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करके भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की। इस बीच फैजान के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दोस्त राशिद से भी पूछताछ की रही है। शक है कि सूरज की हत्या में राशिद ने भी फैजान की मदद की थी।
विज्ञापन

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि सूरज के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। सोना शर्मा के साथ 10 साल का बेटा सूरज और पांच साल की बेटी रह रही थी। इस बीच गोलाघाट के रहने वाले फैजान का सोना शर्मा से अनैतिक संबंध हो गया। परिजनों ने इस पर आपत्ति भी जताई थी। 

मां को नहीं मालूम था कि फैजान ने उसकी दुनिया लूट ली
डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि मां सोना शर्मा को मालूम नहीं था कि फैजान ने ही उसके बेटे को गायब किया है। बेटे की तलाश में सोमवार से ही सोना थाने और आसपास इलाकों में बेटे की खोजबीन कर रही थी। जब मालूम चला तो सोना गिर पड़ी। वह यही कह रही थी कि मुझे नहीं पता था कि उसकी दुनिया ही लूट गई। डीसीपी ने बताया कि मां से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें