कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 60 के नजदीक राहगीरों से अभद्रता और हंगामा करने के आरोप में छह महिलाएं गिरफ्तार की गईं। मिशन शक्ति टीम ने समझाने के बाद भी नहीं मानने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कैंट रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों को परेशान करने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाली छह महिलाओं को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिलाएं आने-जाने वाले लोगों से अभद्रता करने के साथ आपस में भी विवाद कर रही थीं। सूचना मिलने पर पहुंची मिशन शक्ति टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
समझाने के बाद भी नहीं मानीं महिलाएं
सिगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि रोडवेज चौकी क्षेत्र में कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 60 के नजदीक कुछ महिलाएं राहगीरों को परेशान कर रही हैं और आपस में झगड़ रही हैं। इसके बाद रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।