फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया की थीम पर 25 हजार दीयों की रोशनी से नहाया वाराणसी का सिगरा स्टेडियम

Thu, 19 Oct 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दीप जलाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छोटी दीपावली पर वाराणसी का डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। दर्शक दीर्घा से लेकर खेल मैदान पर खिलाड़ियों ने 25 हजार से अधिक दीपक सजाकर पूरे स्टेडियम को सुनहरी चमक से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया की थीम पर स्टेडियम के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने कोर्ट को दीयों से रौशन किया।

बुधवार को खिलाड़ियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दीपोत्सव के माध्यम से दिया। हॉकी की बालिका खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक बीपीएस पाल के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन से दीयों की रौशनी से जगमग कर दिया।
विज्ञापन


सिगरा स्टेडियम की आकर्षक सजावट सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत करके पूरे स्टेडियम की भव्य सजावट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें