पति अमिताभ पहले से ही जिला जेल में बंद है। धनबाद से वाराणसी लाकर मीरा श्रीवास्तव को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तारी टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
कमिश्नरेट पुलिस ने पंद्रह दिनों में शाइन सिटी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बिहार से तारिक और मुश्ताक, बंगाल से आर्यन भार्गव, राजस्थान के जयपुर से ससुवाही निवासी राजीव सिंह और अब बनारस की रहने वाली मीरा श्रीवास्तव की गिरफ्तारी हुई।
शाइन सिटी कंपनी की खंगाली जा रही संपत्ति की लिस्ट
पुलिस आयुक्त ने बताया कि करोड़ों की ठगी कर फरार पांच-पांच लाख के इनामी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम समेत जेल में बंद कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज किया गया है। शाइन सिटी कंपनी द्वारा खरीदी गई संपत्तियों की लिस्ट तैयार कराई जा रही है।