फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi:कैंट स्टेशन के बाहर नाइट बाजार में रिझाएगा रोपवे, जुलाई के पहले सप्ताह तक आवंटित होंगी दुकानें

Wed, 22 Jun 2022 11:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चौकाघाट से लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे बन रहे बाजार में आधुनिक काशी के साथ ही पुराना बनारस भी दुनिया को दिखेगा। जुलाई के पहले सप्ताह तक दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 अगस्त तक कैंट स्टेशन के सामने का नाइट बाजार पूरी तरह गुलजार हो जाएगा।
 
विज्ञापन
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे बन रहा आधुनिक बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बन रहे नाइट बाजार में भी रोपवे लोगों को रिझाएगी। खान पान सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ ही इस नाइट बाजार में बदलते बनारस की भी तस्वीर दिखाई देने लगी है।

विज्ञापन


चौकाघाट से लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे बन रहे बाजार में आधुनिक काशी के साथ ही पुराना बनारस भी दुनिया को दिखेगा। फिलहाल 25 जून तक नाइट बाजार की ढांचागत व्यवस्था को तैयार कर लिया जाएगा। जुलाई के पहले सप्ताह तक दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

15 अगस्त तक बाजार होगा गुलजार
15 अगस्त तक कैंट स्टेशन के सामने का नाइट बाजार पूरी तरह गुलजार हो जाएगा। बनारसी मिजाज के हिसाब से तैयार नाइट बाजार में छह करोड़ रुपये की लागत से 54 दुकानें तैयार की गई हैं। इसमें सबसे अहम बात यह है कि दुकानों व अन्य सुविधाओं के बीच बनारस के विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


इंदौर की तर्ज पर विकसित होने वाले इस नाइट बाजार में बनारस की धर्म, कला और संस्कृति को समाहित करने के साथ ही इस दौर में बनारस की पहचान बनने वाली परियोजनाओं के मॉडल को भी जगह दी गई है। कैंट स्टेशन के सामने फूड कोर्ट और ओपेन कैफे बनाए जाएंगे।

पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा नाइट बाजार

रोडवेज बस स्टैंड के सामने वेटिंग एरिया, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल की व्यवस्था होगी। अंधरापुल से पहले पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। दुनियाभर से आने वाले सैलानियों को नया डेस्टिनेशन देने के लिए यहां कई आकर्षक कलाकृतियां भी बनाई जाएंगी।

बाजार के बीच में स्कल्पचर लोगों में आकर्षण का केंद्र होगा। इसके जरिये पर्यटकों को बनारस की संस्कृति देखने को मिलेगी। वहीं पुल के नीचे आई लव बनारस लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, जो शहर वासियों के साथ ही पर्यटकों में भी आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी से होगी बाजार की निगरानी

नाइट बाजार में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पूरे परिसर में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे और यहां हर स्थान को उसकी निगरानी में रखा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस की चौकसी के साथ यहां गश्त की व्यवस्था होगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नाइट बाजार में रोपवे परियोजना के मॉडल के साथ कई और प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया जा रहा है। ताकि बनारस आने वाले सैलानी भी बनारस में हुए विकास को देख व महसूस कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें