फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: यूरोपियन डिजायन का होगा रोपवे, खिड़कियों पर नहीं होगा सूर्य का असर, गर्मियों में बनी रहेगी ठंडक

Sun, 07 May 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ के पास रोपवे के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही रथयात्रा, कैंट, गोदौलिया में भी काम शुरू होगा। कार्यदायी संस्था नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा मिश्रा ने बताया कि एक केबिन कार में दस पैसेंजर बैठ सकते हैं। रोप-वे निर्माण के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के लिए काशी विश्वनाथ धाम और दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
रोपवे की ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के केबिन कार की डिजाइन यूरोपियन होगी। इसकी खिड़कियां खास हैं। सूर्य की किरणें केबिन के अंदर प्रभाव नहीं डाल पाएंगी। तापमान नियंत्रित रहेगा। वेंटिलेशन भी रहेगा। इसे दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया है। दिव्यांगजन व्हीलचेयर के साथ ही केबिन में बैठक सकेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाह क्या बात है!: झोपड़ी में रहने वाले इस धावक के नाम है राष्ट्रीय रिकॉर्ड, पगडंडियों पर करते थे अभ्यास

काशी विद्यापीठ के पास रोपवे के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही रथयात्रा, कैंट, गोदौलिया में भी काम शुरू होगा। कार्यदायी संस्था नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा मिश्रा ने बताया कि एक केबिन कार में दस पैसेंजर बैठ सकते हैं। रोप-वे निर्माण के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के लिए काशी विश्वनाथ धाम और दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा।दशाश्वमेध घाट पर ही गंगा आरती होती है। जाम से भी राहत मिलेगा। इसका फायदा विदेशी पर्यटकों को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें