फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-गोरखपुर वाले यात्री ध्यान दें: आज से तीन दिन निरस्त रहेगी वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, ये है वजह

Sun, 07 May 2023 08:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के कैंट स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक की समयसीमा बढ़ा दी है। इस कारण गोरखपुर से वाराणसी आने और जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी से सात से नौ मई तक चलने वाली गाड़ी संख्या 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Weather Forecast: वाराणसी में फिर बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही बढ़ी तपिश, पारा भी चढ़ा
विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर से आठ व नौ मई को चलने वाली गाड़ी संख्या 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया है। वाराणसी सिटी से सात व आठ मई को चलने वाली गाड़ी 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से सात से नौ मई तक चलने वाली गाड़ी संख्या 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें