कैंट से लंका, सिगरा से महमूरगंज, मंडुवाडीह से रथयात्रा, गिरजाघर से लहुराबीर, चेतगंज से बेनियाबाग, बेनियाबाग से पियरी, औरंगाबाद से लक्सा, सिगरा से लल्लापुरा, मंडुवाडीह से चांदपुर, पांडेयपुर से सारनाथ की सड़कों की हालत काफी खराब है।
वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों से सड़कों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सड़कों की मरम्मत इसी सप्ताह से शुरू कराई जाएगी और इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।