बनारस के बड़ालालपुर में स्थित पण्डित दीनदयाल हस्तकला संकुल में रविवार से से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के अध्यक्ष महावीर प्रताप शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि सरकार सहयोग करे तो विश्व बाजार पर भारत का 50 प्रतिशत कब्जा हो सकता है।
शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय कार्पेट फेयर के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति इरानी, वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान और विकास आयुक्त (हस्त शिल्प) शांतमनु मौजूद रहेंगे।