3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन के उपयोग और फायदे
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि 3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन से काशी की इंच-इंच का हिसाब रखेगा, इस तकनीक का ग्राउंड रेज्युलेशन 4 सेंटीमीटर (4 सेमी के ऑब्जेक्ट) है। गंगा में आने वाले बाढ़ के लेवल के मुताबिक पहले से ही 3-डी मैपिंग ये बता देगा।
बाढ़ से कौन-कौन से इलाके और इमारतों प्रभावित होंगे। जिससे प्रशासन पहले से ही सभी तैयारी कर लेगा। थ्री डी जीआईएस में गलियों से लगायत सड़को और भवनों की सटीक माप है। जिससे विकास की योजनाओं से जुड़ा कोई भी विभाग इस 3-डी मैपिंग के जरिये किसी स्थान पर जगह की उपलब्धता, उपयोगिता कार्य की सुगमता आदि का आकलन कर सकता है।
ये सम्मान इतिहास से प्राचीन, आध्यात्मिक धार्मिक और ऐतिहासिक नगर काशी को उसके मूल रूप में रखते हुए आधुनिक बनाने वाले योजना को मिला है, जो काशीवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है,और ये सम्मान उनको समर्पित है। - अक्षत वर्मा, पूर्व नगर आयुक्त
सुनवाई के दौरान पुलिस आयुक्त वाराणसी के अधिवक्ता ने कहा कि जिस चीनी मांझे से याचिकाकर्ता के पुत्र की मौत हुई थी। उस चीनी मांझे के उपयोगकर्ताओं को नहीं खोजा जा सका। 31 दिसंबर को विवेक अपनी मां के साथ जा रहा था। चीनी मांझे से उसकी गर्दन कट गई थी और इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू में मौत हो गई थी। मां श्यामलता ने याचिका दायर कर सरकार और पुलिस की नीतियों को जिम्मेदार बताया। बिक्री, खरीद, उपयोग और भंडारण पर लागू प्रतिबंध को प्रभावी बनाने और सरकार से मुआवजे की मांग कि थी।