सीएमओ ने बताया कि शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों का भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। इसमें अराजीलाइन को पहला (81 प्रतिशत), हरहुआ ने दूसरा (79 प्रतिशत), चिरईगांव ने तीसरा (79 प्रतिशत) स्थान प्राप्त किया है। सीएचसी अराजी लाइन पिछले चार माह से डैशबोर्ड में पहले स्थान पर बना हुआ है। सेवापुरी चौथे, पिंडरा पाचवें, बड़ागांव छठवें, काशी विद्यापीठ सातवें, चोलापुर आठवें और जनपद मुख्यालय नौवें स्थान पर है।