फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जेल की चारदीवारी से बाजार तक पहुंचेगा बंदियों का हुनर, केंद्रीय कारागार में खुला आउटलेट; जानें खास

Thu, 26 Nov 2026 05:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के केंद्रीय कारागार में बंदियों के हुनर से तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए आउटलेट खोला गया। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसका उद्घाटन कर लकड़ी के फर्नीचर और लोहे के सामान की सराहना की। उन्होंने एमसीयू कक्ष, बेकरी मशीन, अस्पताल, पैथोलॉजी लैब और डिजिटल एक्सरे कक्ष का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर जेल की चारदीवारी के भीतर बंदियों के हाथों से तैयार होने वाले उत्पाद अब बाजार तक पहुंचेंगे। उनके हुनर को पहचान और मेहनत को आर्थिक अवसर देने के लिए केंद्रीय कारागार परिसर में बुधवार को उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए आउटलेट शुरू किया गया। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बंदियों की ओर से तैयार लकड़ी के फर्नीचर और लोहे के सामान की गुणवत्ता देखकर सराहना की। इस पहल से बंदियों के कौशल को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनके पुनर्वास की दिशा में भी रास्ता खुलेगा।

विज्ञापन


कारागार पहुंचने पर मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार और डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा और बंदियों के हुनर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण की बारीकियों की जानकारी ली।

Trending Videos
विज्ञापन

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया उद्घाटन

इस दौरान मंत्री ने कारागार में नवनिर्मित एमसीयू कक्ष और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सिंगरौली के सहयोग से स्थापित इलेक्ट्रिक बेकरी मशीन का भी उद्घाटन किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि बेकरी मशीन की स्थापना एनसीएल और बंदियों के मुलाकात स्थल के लिए सहयोग करने वाली डायोसिस ऑफ वाराणसी के सहयोग से कराई गई है।

इसके बाद मंत्री ने वाग्भट्ट वाटिका का निरीक्षण किया। वह विभिन्न बैरकों में पहुंचे और बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं तथा जेल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल वार्ड में भर्ती बंदियों का हालचाल जाना। साथ ही पैथोलॉजी लैब और नवनिर्मित डिजिटल एक्सरे कक्ष की व्यवस्थाएं भी परखीं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, हरियाली और बंदियों के प्रति अधिकारियों-कर्मचारियों के व्यवहार की सराहना की। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक के नेतृत्व में जेल प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें