फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही काशी: एक करोड़ की ट्रेस स्कीमर मशीन से होगी कुंडों और तालाबों की होगी सफाई, जानें क्या है खासियत

Mon, 08 Apr 2024 06:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कुंडों, तालाबों की सफाई अब खास मशीन से की जाएगी। ये मशीन जलकुंभी बटोरकर पीछे फेंक देती है। जिसे ट्रॉली में जमा किया जाता है। इसके बाद ट्रक के माध्यम से ट्रॉली को करसड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
वरुणा नदी मशीन से सफाई की जा रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कुंडों, तालाबों और नदी में जलकुंभी की सफाई अब ट्रेस स्कीमर मशीन से होगी। अब तक जलकुंभी की सफाई मैनुअल कराई जाती थी। दवा डालने से जल में रहने वाले जीवों पर असर पड़ता था। इसे देखते हुए नगर निगम ने एक मशीन मंगाकर सफाई शुरू कराई है। जरूरत पड़ी तो और मशीनें खरीदी जाएगी।

विज्ञापन


जलकुंभी साफ करने वाली मशीन ट्रेस स्कीमर बड़ी तेजी से काम करती है। जलकुंभी बटोरकर पीछे फेंक देती है। जिसे ट्रॉली में जमा किया जाता है। इसके बाद ट्रक के माध्यम से ट्रॉली को करसड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र भेज दिया जाता है। खास बात है कि यह मशीन 2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से 7 फीट चौड़ाई पर जलकुंभी निकालती है। नगर निगम ने बारिश से पूर्व वरुणा में इस मशीन को उतारा है।

यह मशीन रोजाना 8 घंटे तक जलकुंभी की सफाई करेगी। नगर निगम क्षेत्र में 63 कुंड और तालाब हैं। जहां पर हर साल जलकुंभी की समस्या होती है। इसे हर बार सफाई कर्मचारियों को लगाकर निकलवाना पड़ता है। जलकुंभी निकालने के बाद भी दोबारा जलकुंभी की समस्या बनी रहती है। तालाबों की सफाई के लिए निगम स्थानीय संसाधन की मदद हर साल लेता था, लेकिन अब मशीन आने से स्थानीय संसाधन की मदद नहीं लेनी होगी। आने वाले दिनों में अन्य कुंड तालाब में भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जलकुंभी बड़ी समस्या है। एक मशीन मंगाकर कुंड और तालाबों की सफाई शुरू कराई है। जरूरत पड़ी तो और मशीनें खरीदी जाएगी। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें