फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में वाराणसी पुलिस: वरुणा जोन में सात नए माफिया, 38 गुंडों और 23 हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा

Thu, 19 Jun 2025 01:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विभिन्न थाना क्षेत्रों के माफियाओं के खिलाफ जल्द ही पुलिस की बड़ी कार्रवाई होगी। वहीं पुलिस ने वरुणा जोन में सात नए माफियाओं को चिह्नित किया है। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुणा जोन में विवादित जमीनों पर कब्जा, रंगदारी और प्रभाव दिखाने को लेकर क्षेत्र में गाड़ियों का काफिला लेकर चलने वाले पुलिस की रडार पर हैं। अपराधियों की कमर तोड़ रही वरुणा जोन की पुलिस ने सात नए माफिया चिह्नित किए हैं। 

विज्ञापन


विभिन्न थाना क्षेत्रों के माफियाओं के खिलाफ जल्द ही पुलिस की बड़ी कार्रवाई होगी। तीन सर्किल रोहनिया, सारनाथ और कैंट में सभी माफिया हैं। इन दो माह में वरुणा जोन की पुलिस ने 38 गुंडा और 23 हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी कार्रवाई की है। 

वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सात नए माफियाओं को चिह्नित कर लिया गया है। 14 अप्रैल से अब तक 38 गुंडा, 23 हिस्ट्रीशीटर, तीन गैंगेस्टर, दो मुठभेड़ और नौ शराब तस्करों पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


सारनाथ में सबसे अधिक 16 गुंडा तो कैंट में 13 गुंडा हैं। रोहनिया में नौ गुंडा एक्ट के मामले में कार्रवाई की गई। रोहनिया सर्किल में सबसे अधिक 16 गुंडा, सात हिस्ट्रीशीटरों और दो गैंगस्टरों पर कार्रवाई हुई है।

इसे भी पढ़ें; बदल रही काशी: 50 स्थानों पर बनाए जाएंगे स्मार्ट बस अड्डे, चौराहों का सुंदरीकरण भी होगा; ये है वीडीए का प्लान
विज्ञापन


आगामी त्योहार पर पीस कमेटी की बैठक
मोहर्रम को लेकर सारनाथ क्षेत्र के पुराना पुल में पुलिस अधिकारियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक हुई। नेतृत्व उप पुलिस आयुक्त सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने किया। त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी, जावेद, बैजू रहमान, शाहिद, साहेब, जमाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें