वाराणसी के संकटमोचन मंदिर को बम धमाके में उड़ाने की धमकी के मामले में गुरुवार को लंका पुलिस की दो टीमें गुजरात के अहमदाबाद और बड़ोदरा रवाना की गई है। पुलिस के अनुसार, बिहार के मधुबनी जिले से लाए गए जमादार मियां और अशोक यादव ने गांव के एक बुजुर्ग से जमीन के विवाद की रंजिश में खुद को फंसाने की आशंका जताई थी।
पढ़ेंः
संकट मोचन मंदिर पर फिर संकट, जानिए क्या है इस मंदिर का इतिहास, पौराणिक मान्यता एवं महत्व
बुजुर्ग का एक दामाद और दो बेटे अहमदाबाद और बड़ोदरा में रहते हैं। बुजुर्ग के मोबाइल की कॉल डिटेल की मदद से तीनों के पते की तस्दीक कर दो टीमें रवाना की गई हैं। इससे पहले भी पुलिस की दो टीम गुजरात रवाना की गई थी लेकिन बुजुर्ग के दोनों बेटों और दामाद का पता नहीं चल सका था।
बता दें कि तीन दिसंबर को साधारण डाक से संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में मंदिर को बम धमाके में उड़ाने की धमकी देते हुए जमादार मियां और अशोक यादव का नाम लिखा गया था।