फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi: जितेंद्र सिंह विसेन को बयानबाजी पर नोटिस, सीएम को लेकर क्या बोल गए थे विश्व वैदिक संघ के प्रमुख ?

Tue, 01 Nov 2022 01:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विसेन को दिये गये नोटिस में थाना प्रभारी ने पूछा है कि न्यायालय में लंबित वाद में जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, शासन भी बतौर पक्षकार पूर्व से नामित हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन को ज्ञानवापी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बयान देने के मामले में चौक पुलिस ने नोटिस दिया है। चौक थाना प्रभारी ने उन्हें 31 अक्तूबर को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब भी मांगा है। अन्यथा विधिक/दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विसेन को दिये गये नोटिस में थाना प्रभारी ने पूछा है कि न्यायालय में लंबित वाद में जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, शासन भी बतौर पक्षकार पूर्व से नामित हैं। जो बयान दिया गया है, उससे यह परिलक्षित नहीं होता है कि मुख्यमंत्री द्वारा वादी पक्ष के साथ पक्षकार बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान की गई है। ऐसे में इस तरह के बयान से भ्रम और अविश्वास की स्थिति पैदा की गई है। इस बारे में पूछे जाने पर जितेंद्र सिंह विसेन ने नोटिस की पुष्टि करते हुए बताया कि चौक थाना प्रभारी की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें