प्यार में धोखा मिला तो एक युवती अपनी जीवन लीला समाप्त करने निकल पड़ी। वाराणसी के ककरमत्ता रेलवे क्रासिंग के समीप पटरी पर लेट कर आत्महत्या करने पर उतारू युवती को मंगलवार की रात इलाकाई लोगों ने देखा तो शोर मचाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
suicide at railway track
सूचना पाकर थानाध्यक्ष मंडुवाडीह मौके पर पहुंचे और युवती को थाने ले आए। बुधवार को युवती के परिजनों को बुलाकर उसे उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 4
suicide at railway track
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना अंतर्गत बगही कुंभापुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती थी और उसे धोखा मिला। इस वजह से वह जीना नहीं चाहती है। मंगलवार को वह ऑटो में बैठकर विश्व सुंदरी पुल पर पहुंची और गंगा में छलांग लगाने जा रही थी लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद वो ऑटो में बैठकर ककरमत्ता रेलवे क्रासिंग पहुंची। रेलवे पटरी पर लेट कर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी लेकिन तब तक इलाकाई लोगों की नजर उस पर पड़ गई।