ईद-उल-अजहा पर बुधवार को ईदगाहों और मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने मुल्क की अमन-चैन और तरक्की के लिए खुदा से दुआएं मांगी। रवायतों के अनुसार अल्लाह की राह में कुर्बानी भी पेश की गई। नये परिधानों में सजे लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाइयां भी दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। मुस्लिम बंधुओं ने सुबह मस्जिदों में नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिल खुशियां बांटी। त्योहार को लेकर मस्जिदों के आसपास कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
3 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में परंपरागत ढंग से कुर्बानी का त्योहार बकरीद मनाया जा रहा है। ज्यादातर मस्जिदों में हुई नमाज अदा की गई। लोगों ने गले मिल कर दी एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। सुबह से ही सेवइयों का दौर शुरू हो गया। बाजारों में खूब चहल-पहल रही। मुस्लिम बस्तियों में रौनक बढ़ गई।
4 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरीद जिले भर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ही बकरों और अन्य जानवरों के कुर्बानी की रस्म निभाई।
विज्ञापन
5 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
मिर्ज़ापुर में अकीदत के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। नमाजियों ने सुबह नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद के त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन
6 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम बंधुओं ने सुबह ही ईदगाहों पर पहुंच कर नमाज अदा की। इसके बाद घर-घर कुर्बानी का दौर चला। ईदगाहों पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर मुस्लिम बंधुओं को बधाईयां दी। नपा प्रशासन द्वारा भी साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।
विज्ञापन
7 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जनपद के सभी क्षेत्रों में बकरीद मनाई जा रही है। इसे लेकर मस्जिद और ईदगाहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही अधिकारी व कर्मचारी चक्रमण करते नजर आए। बाजारों में भी काफी चहल -पहल रही। ईदगाहों और मस्जिदों के पास वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। नमाज के बाद हर कोई अल्लाह को अपनी ओर से कुर्बानी देने में जुट गए हैं ।
8 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद दी। मुस्लिम समुदाय के तमाम लोगों ने बकरीद के मौके पर बकरों की कुर्बानियां दीं और अपने लोगों में तबर्रुख तकसीम किया। बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जगह-जगह पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
9 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में अकीदत के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम बंधुओं ने सुबह मस्जिदों में नमाज किया और एक दूसरे से गले मिल खुशियां बांटी। त्योहार को लेकर मस्जिदों के आसपास कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
10 of 11
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में कुर्बानी पर्व बकरीद पूरे जनपद में अकीदत के साथ मनाई जा रही है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज में देश की तरक्की की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरा ईद की मुबारक दी। इसके बाद घरों मे कुर्बानी दी गयी।
सोनभद्र में जिले में ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क में अमन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद दी। मुस्लिम समुदाय के तमाम लोगों ने बकरों की कुर्बानियां दीं और अपने लोगों में तबर्रुख तकसीम किया। बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जगह-जगह पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।