इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने जवाहर जायसवाल और गौरव जायसवाल के खिलाफ हत्या के मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। कोर्ट के आदेश के क्रम में दोनों की तलाश में उनके घर और प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
उधर, गुड्डू जायसवाल का कहना है कि उनके भाई की हत्या हुए साढ़े छह साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन वो न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जवाहर के प्रभाव के कारण पुलिस ने उनकी कोई खास मदद नहीं की।
मौजूदा एसएसपी और इंस्पेक्टर कैंट ने आश्वस्त किया है कि महेश की हत्या के मामले में पुलिस के स्तर से कोई कमी नहीं होगी। ऐसे में उन्हें लग रहा है कि अब न्याय जरूर मिलेगा और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।