श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर बीते गुरुवार को मंदिर प्रशासन ने आदेश जारी किया था। जिसमें अब मंदिर परिसर में पुजारी, अर्चक और शास्त्री भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया था।
विश्वनाथ मंदिर में करीब 35 शास्त्री, नौ अर्चक और 18 सेवादार काम कर रहे हैं। ये सभी लोग प्रतिदिन मोबाइल लेकर मंदिर में आते- जाते हैं। इस दौरान मोबाइल का प्रयोग कुछ गलत तरीके से किया जा रहा था। इसकी शिकायत मंदिर प्रशासन से की गई। इस पर कई लोगों को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन लगातार दुरुपयोग की शिकायत मिल रही थी।
इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। इसके लिए जगह जगह निर्देश चस्पा कर दिया गया है। वहीं पुलिस को भी निर्देश दे दिए गए हैं। निर्देश में स्पष्ट है कि अगर किसी के पास मोबाइल बरामद हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।