दुकान की जांच के दौरान चौकी इंचार्ज ने बिना कारण दुकान के एक कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और महिला कर्मी को गालियां देकर बेइज्जत किया।
इस मामले को लेकर सराफा कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। यही नहीं, कारोबारियों ने साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था। जिसमें कर्मचारी को थप्पड़ जड़ते हुए महिला चौकी इंचार्ज दिख रहीं थी। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर दरोगा सुमन यादव को लाइन हाजिर किया गया है।