फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शादी के डर से घर छोड़ भागे युवक को पुलिस ने ढूंढ निकाला, आज जानी है बरात, ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन

Sun, 21 Nov 2021 12:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार रात से संदिग्ध हाल में युवक के गायब होने पर परिजनों ने शनिवार  सुबह बड़ागांव थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।  दोपहर बाद  हाईवे जाम करने के लिए धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कराया था शांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के डर से घर छोड़ भागे युवक को वाराणसी के बड़ागांव थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम कैंट स्टेशन के पास से बरामद किया। पुलिस ने रात में युवक को परिजनों को सुपुर्दगी कर दिया। रविवार को युवक की बरात जानी है। शुक्रवार रात से संदिग्ध हाल में युवक के गायब होने पर परिजनों ने सुबह बड़ागांव थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था और शाम के समय भेलखा गांव के पास 40 मिनट तक हाईवे जाम कर धरने पर बैठे थे।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना अंतर्गत इदिलपुर नारे पर निवासी भगवानदास पटेल की रविवार को शादी है। शुक्रवार को रात में वह एक मित्र के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए निकला और फिर घर नहीं लौटा। सुबह आठ बजे तक परिजनों ने खोजबीन की और फिर पुलिस को सूचना दी।

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग को किया जाम
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। परिजनों द्वारा बताए गए जगहों पर पुलिस दबिश दे रही थी। तब तक गायब युवक के माता-पिता और बहनों संग आसपास के ग्रामीण अपराह्न 3.58 पर भेलखा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे और वाराणसी-बाबतपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः 1200 रुपये घूस लेने में आपूर्ति निरीक्षक को तीन साल की कड़ी कैद, 10 साल पहले हुआ था रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शाम 4.39 बजे जाम समाप्त कराया। जाम से चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ागांव थानाध्यक्ष के अनुसार युवक शादी नहीं करने के उद्देश्य से घर छोड़ भागा था, जिसे कैंट स्टेशन के पास से बरामद किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें