फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: शाइन सिटी कंपनी की 1.77 करोड़ रुपये की जमीन कुर्क, करोड़ों रुपये की ठगी के हैं आरोप

Mon, 21 Apr 2025 09:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: शाइन सिटी कंपनी की 1.77 करोड़ रुपये की जमीन कुर्क की गई। ये कार्रवाई पुलिस आयुक्त के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।  
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाइन सिटी कंपनी की पूरा रघुनाथपुर और कैथौली गांव स्थित 0.7703 हेक्टेयर जमीन रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दी गई। जैतपुरा थानाध्यक्ष के मुताबिक, कुर्क की गई जमीन की कीमत 1.77 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


शाइन सिटी कंपनी पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप हैं। ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई ही 100 से ज्यादा मुकदमों की जांच कर रही है। जिला अदालत ने कंपनी के मालिक राशिद नसीम को फरार घोषित किया है। 

जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कैंट थाने में 19 अक्तूबर 2021 को शाइन सिटी कंपनी के राशिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम और सहयोगी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंग का लीडर राशिद नसीम है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: 12 दिन में तीसरी बार 40 के पार पहुंचा पारा, चेहरा झुलसाने वाली गर्मी से परेशान हुए काशीवासी
विज्ञापन


गैंग का मुख्य काम जमीन और प्लॉट दिलाने का झांसा देकर आमजन के रुपये हड़पना है। इस मुकदमे की विवेचना की जा रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आदेश से पूरा रघुनाथपुर और कैथौली स्थित 1.77 करोड़ रुपये की शाइन सिटी कंपनी की जमीन कुर्क की गई है। 

इसे भी पढ़ें; UP: हाईटेक होने जा रहा बनारस का बस अड्डा, यहां मॉल में कर सकेंगे खरीदारी; थियेटर में फिल्म भी देखेंगे यात्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें