फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में 45 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला

Fri, 27 Nov 2026 12:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में 45 निरीक्षकों का गैर जनपद में तबादला हुआ है। प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर समेत पांच कमिश्नरेट और जोन में नई तैनाती मिली।  
विज्ञापन
तबादला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 45 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के तहत वाराणसी कमिश्नरेट से स्थानांतरित निरीक्षकों को प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर और आगरा भेजा गया है। यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी स्थानांतरण नीति के तहत की गई है। इसके दायरे में ऐसे अधिकारी आए हैं, जिन्होंने एक जनपद में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर ली है या 31 मई 2027 तक यह अवधि पूरी करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम की राह होगी आसान: मैदागिन से सोनारपुरा तक बनेगा नो व्हीकल जोन, चलेंगे 40 गोल्फ कार्ट
विज्ञापन


मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार यादव, कृष्ण प्रताप यादव, सुनील कुमार सिंघल, सधुवन राम, अजीत कुमार वर्मा, अरविंद कुमार सरोज, दुर्गा सिंह, संजय कुमार मिश्रा, ज्ञानेश त्रिपाठी, नंद किशोर मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, राजकिशोर पांडेय, जितेंद्र कुमार यादव, और शिवधारी को प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

राजबहादुर मौर्य, विमल कुमार मिश्र, राजू सिंह, विवेक कुमार और कृष्ण चन्द्र मिश्र को गोरखपुर जोन भेजा गया है। इसी तरह शिवाकांत मिश्र, प्रमोद कुमार पांडेय, उदयवीर सिंह, अजय राज वर्मा, राकेश पाल, राजकुमार, जितेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, प्रदीप कुमार मौर्य, राजू कुमार और गोपाल कन्हैया को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। 

इसके अलावा मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी को आगरा कमिश्नरेट और दयाशंकर सिंह, विमल प्रकाश को गौतम बुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। अतुल सिंह को लखनऊ जोन, राजबहादुर मौर्य को गोरखपुर जोन भेजा गया है। उमेशचंद विश्वकर्मा, दयाराम, शाजेब, राकेश कुमार गौतम, वीरेंद्र कुमार सोनकर, सुमित्रा देवी, योगेंद्र प्रसाद, संजय द्विवेदी को कानपुर कमिश्नरेट में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें