फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चुनाव प्रभावित करने वालों की बनाएं लिस्ट, करें कठोर कार्रवाई- पुलिस आयुक्त

Thu, 23 Dec 2021 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने यातायात पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। चुनाव प्रबंधन, निष्पक्ष व शांति पूर्वक चुनाव कराए जाने संबंधित विषय पर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कार्यों की समीक्षा करते हुए ढिलाई बरतने वाले कई थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। उन्हें चिह्नित करें। हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर जाकर दबिश और मोहल्ले के गुंडे, बदमाशों की हरकतों पर अंकुश लगाएं।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने ब्रीफिंग के दौरान निर्देशित किया कि लाइसेंस शस्त्र शीघ्र जमा कराएं, अवैध शराब, अवैध असलहा के सप्लायर को चिह्नित कर ताबड़तोड़ दबिश दी जाए। संभ्रांत नागरिकों और पुलिस के मददगारों से संपर्क बढ़ा कर उनका सहयोग और फीडबैक भी प्राप्त करें। हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं करने वाले थानेदारों को पुलिस आयुक्त ने कड़ी चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें