फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस निरस्त, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट स्टेशन से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस बुधवार को अचानक निरस्त कर दी गई। इससे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। फिरोजपुर मंडल में चल रहे किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त व कई को शार्ट टर्मिनेट कर दिया। इसकी लिस्ट भी जारी की जा चुकी है। बुधवार को जाने वाली बेगमपुरा के निरस्तीकरण की सूचना लिस्ट में शामिल नहीं की गई थी। साथ ही इस ट्रेन का एक दिन पूर्व का आरक्षण भी बंद नहीं किया गया। बुधवार को स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को पता चला कि ट्रेन आज निरस्त कर दी गई है। करेंट काउंटर से कुल 13 टिकट निरस्त किए गए। वहीं सोमवार को वाराणसी से जम्मूतवी के लिए गई ट्रेन मंगलवार को जालंधर कैंट में शार्ट टर्मिनेट कर दी गई। जिसमें वाराणसी से सवार वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को जालंधर कैंट में ही उतरकर परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही आगे का सफर बस से तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें