फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, निवेश के बहाने साइबर ठगी के आरोपी सास, ससुर और बहू गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने निवेश के बहाने साइबर ठगी के आरोपी सास, ससुर और बहू को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर में आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित है। 
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी सास, ससुर और बहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसी फाइनेंस कंपनी में निवेश का झांसा देकर 20 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपियों गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी सास धनौती देवी, ससुर राजेंद्र जायसवार और बहू संगीता को सारनाथ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महाराष्ट्र के नासिक से 16 नवंबर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर गोरखपुर में 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: दूल्हे के भाई से बैग छीनकर भागे उचक्के, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
विज्ञापन


आरोप है कि विभिन्न जनपदों के लोगों से फर्जी शेयर ट्रेडिंग, डीडी फाइनेंस कंपनी के नाम से ठगी की है। आरोपियों पर जनवरी 2025 में सारनाथ थाने में ठगी का भी मुकदमा दर्ज है। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन डेबिट कार्ड, लैपटॉप, पैनकार्ड, दो चेकबुक, पांच मोबाइल, एक फर्जी मोहर, 10 पासबुक, लेटरपैड समेत कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। वर्तमान में तीनों नासिक नगर गंगापुर थाना क्षेत्र के यश लक्ष्मी अपार्टमेंट में रह रहे थे। 

16 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। ट्रांजिट रिमांड के बाद आरोपियों को वाराणसी लाया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लोगों को झांसे में लेकर निवेश कराते थे। 
विज्ञापन


एक साल में तीन गुना धन वापस करने का दावा करते थे। साथ ही लोगों के रकम वापस मांगने पर उन्हें टरकाते थे। थाना प्रभारी शिवानंद सिसौदिया ने बताया कि आरोपियों ने अपने कई रिश्तेदारों के साथ भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें