फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA की पढ़ाई से मन भरा तो करने लगे अपराध,ATM कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने में एक्सपर्ट

Fri, 28 Jul 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
30 एटीएम कार्ड, सेंट्रो कार, दो कट्टा-तीन कारतूस, सात हजार रुपये, छह स्मार्ट फोन बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर, मशीन को हैंग कर, कार्ड पर दर्ज विवरण और पिन चुराकर बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले अंतर प्रांतीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने हरहुआ स्थित एसबीआई के एटीएम के समीप से बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त आजमगढ़ के बरदह के मिर्जापुर निवासी अकरम अंसारी, देवगांव के बृजेंद्र कुमार, जौनपुर के सरायख्वाजा के मेहरावां निवासी आकाश प्रताप और कड़ैला के महेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार अकरम एमबीए पास है और बृजेंद्र पढ़ाई कर रहा था।

इसी दौरान मौज-मस्ती के लिए रुपये जुटाने के लिए दोनों ने अपराध का रास्ता चुन लिया। चारों के पास से एक सेंट्रो कार, 30 एटीएम कार्ड, सात हजार रुपये, दो कट्टा-तीन कारतूस, छह मोबाइल, दर्जन भर सिम और अन्य कागजात बरामद कर गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि एटीएम कार्ड को लेकर जिले भर में हो रही धोखाधड़ी के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नरायन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। बुधवार की रात क्राइम ब्रांच प्रभारी को मुखबिरों से सूचना मिली कि हरहुआ स्थित एसबीआई एटीएम के पास कुछ संदिग्ध लोग एक कार के साथ मौजूद हैं।

इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसआई राकेश सिंह, प्रेम नरायन सिंह, सुमंत सिंह, कुलदीप सिंह, रामनभवन यादव, चंद्रसेन और बड़ागांव थानाध्यक्ष दिलीप सिंह के साथ छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में चारों ने बताया कि पूर्वांचल, बिहार और नई दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में भी उन्होंने कई लोगों के खाते से पैसे उड़ाए। बीते जून में बाबतपुर से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर डेढ़ लाख रुपये, जुलाई में आजमगढ़ के तरवां में 50 हजार व मेहनाजपुर में 31 हजार, बलिया में 34 हजार, गाजीपुर में एक लाख रुपये दूसरों के बैंक खाते से निकाले।
एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी और उनकी टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड पर बेहिसाब खर्च करते थे

अंतर प्रांतीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्त में आए आकाश और बृजेंद्र की गर्लफ्रेंड भी हैं। दोनों ने बताया कि गर्लफ्रेंड के बेहिसाब खर्चों के चलते रोजाना रुपये की जरूरत पड़ती थी। चारों ने बताया कि जो एटीएम कार्ड से वारदात को अंजाम देता था उसे बंटवारे में सबसे बड़ा हिस्सा दिया जाता था।

इसके साथ ही पॉकेटमारों को तीन सौ से पांच सौ रुपये देकर उनसे एटीएम कार्ड खरीदा भी जाता था। खरीदे गए एटीएम कार्ड को किसी बैंक के ग्राहक के एटीएम कार्ड से बदल दिया जाता था।

चारों आरोपियों की होगी कार्रवाई शिनाख्त
एसएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों की जेल में कार्रवाई शिनाख्त कराई जाएगी। हाल ही में ज्ञानवापी परिक्षेत्र में तैनात एक पुलिस अधिकारी का एटीएम कार्ड बदलकर भी उनके खाते से 31 हजार रुपये उड़ा दिया गया था। ऐसे सभी लोगों को जेल बुलाकर मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों की कार्रवाई शिनाख्त कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें