फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, इसी मामले में छात्राओं पर हुआ था लाठीचार्ज

Thu, 21 Dec 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विरोध में छात्राओं ने 40 घंटे से अधिक समय तक दिया था धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में 21 सितंबर की शाम भारत कला भवन के समीप स्नातक की छात्रा से छेड़खानी के बहुचर्चित मामले का एक आरोपी बुधवार को ठीक तीन महीने बाद गिरप्तार कर लिया गया। वाराणसी के भगवानपुर निवासी शनि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शनि की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तस्दीक कर की गई है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय का माहौल गरमा गया था। छात्राओं ने 40 घंटे से अधिक समय तक धरना दिया था। 23 सितंबर की रात धरना दे रही छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया गया था।

पढ़ेंः 'बीएचयू की बेटियों' पर लाठीचार्ज के बाद सोशल मीडिया पर उबाल, कुलपति निशाने पर

छात्रों ने भी तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की थी। निवर्तमान कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को इसी मामले में लंबी छुट्टी पर जाना पड़ा था। हाल में ही यह मामला विधान परिषद में भी उठाया गया था।  एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार रात बताया कि छात्रा से जिस समय छेड़खानी हुई थी, उस समय का पूरे परिसर का सीसीटीवी फु टेज एक-एक कर चेक कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू कैंपस के बाहर फोर्स की तैनाती - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सर्विलांस से छेड़खानी के समय घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों के मोबाइल नंबरों की तस्दीक कराई गई। फुटेज और सर्विलांस से शनि यादव संदिग्ध प्रतीत हुआ। सीओ भेलूपुर एपी सिंह की अगुआई में बनी टीम ने शनि को भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया। शनि छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका है। 

पढ़ेंः PM के आने से पहले बदला काशी का माहौल, एक तरफ छात्राएं तो दूसरी तरफ वकीलों का प्रदर्शन
पुलिस का कहना है कि शनि घूम-फिर कर वाहन स्टैंडों पर काम करता था। इस दौरान भी उसने कई युवतियों से छेड़खानी की थी। 21 सितंबर की शाम उसने लंका से एक युवक को अपनी बाइक पर बैठाया और मधुबन तिराहे से होकर विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ा।

भारत कला भवन के पास छात्रा को अकेला देख उसने छेड़खानी की और फिर सीर गेट से परिसर के बाहर निकल गया। बताया, शनि के साथ बाइक पर सवार युवक के बारे में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें