फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस ने की शांति की अपील, 10 मुकदमों के 73 आरोपी गिरफ्तार, 6000 की कर रहे तस्दीक

Sun, 22 Dec 2019 01:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तरह-तरह की अफवाहों के बीच वाराणसी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी के उकसावे में ना आएं। खासतौर से कम उम्र के बच्चों के अभिभावक ध्यान दें। इससे जिले का सौहार्दपूर्ण वातावरण और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से कम उम्र के बच्चों को भड़काऊ भाषण एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उग्र कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस चिह्नित कर रही है। इनमें से कुछ को पहचान लिया गया है, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार को बताया कि अब तक जिले में 10 मुकदमें पंजीकृत कर 91 नामजद आरोपियों में से 73 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 6000 अज्ञात लोगों की फोटो-वीडियो और सीसी कैमरे की फुटेज से शिनाख्त कराई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिनाख्त होने के बाद उनको गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि जिले के लोगों से यह भी अपील है कि किसी भी तरह की भड़काऊ बातें, फोटो-वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से या पंफलेट के माध्यम से प्रचारित प्रसारित न करें। ऐसे लोगों की वाराणसी पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी पुलिस की यह भी अपील है कि किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली बात जिले में कहीं पर भी हो तो तत्काल मोबाइल नंबर 7839857011 पर सूचना दें। सूचना देने वाले के नाम और पते की गोपनीयता बरकरार रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें