फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही अलर्ट मोड पर आई पुलिस, जुमे की नमाज पर खास सतर्कता

Fri, 26 Jan 2024 09:12 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गणतंत्र दिवस व जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार यानी आज विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एक दिन पहले ही ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे रिपोर्ट आने के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। 
विज्ञापन
varanasi police alert - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट गुरुवार की रात सार्वजनिक होते ही कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने निर्देशित किया कि रात्रिकालीन गश्त करने वाले पुलिस कर्मी अतिरिक्त सतर्कता बरतें। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के साथ ही जुमे की नमाज है। इसे लेकर कमिश्नरेट की पुलिस और एलआईयू को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


कहा गया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर गंभीरता से नजर रखी जाए। कोई भी अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो उसका तत्काल खंडन कर संबंधित के खिलाफ प्रभावी तरीके से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। 

रात में भी हुई शहर की सफाई
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गुरुवार की देर रात से शहर की सफाई शुरू हुई। सभी सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बीटवार साफ सफाई की निगरानी सफाई निरीक्षक कर रहे हैं। प्रमुख स्कूलों और अस्पतालों के आसपास भी सफाई हुई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि शहर की सभी मलिन बस्तियों, प्रमुख चौराहों की सफाई हुई। सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी साफ-सफाई हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें