फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2020: 31st की रात गलती से भी किया ये काम तो नए साल का पहला दिन बीतेगा हवालात में

Tue, 29 Dec 2020 06:17 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के बीच ही नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाने की तैयारी में हैं। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जश्न में किसी तरह की अनहोनी रोकने को पुलिस विशेष तैयारी कर रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करते पाए जाने पर सीधे जेल जाना पड़ सकता है। शहर में पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन पर जश्न की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 

विज्ञापन


31 दिसंबर की रात शराब पीकर सड़क या किसी अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करना या बाइक से स्टंट दिखाना महंगा पड़ेगा। शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस सीधे हवालात का रास्ता दिखाएगी। 31 दिसंबर की शाम छह बजे से रात तीन बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों के साथ ही गंगा घाटों और हाईवे किनारे स्थित ढाबों के आसपास 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) जिले भर में चक्रमण करता रहेगा...

विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने सोमवार को बताया कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस 31 दिसंबर की शाम से ही अभियान चला कर निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। उन सड़कों को भी चिन्हित किया गया है जहां से बाइक सवार युवाओं के स्टंट करने की शिकायत आती हैं। इस संबंध में सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ ही बीट आरक्षियों को भी अलर्ट किया गया है। इसके अलावा एक जनवरी 2021 को भी गंगा घाटों सहित जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें