फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन, 47 कांग्रेसी गिरफ्तार, रिहा

Fri, 18 Sep 2020 12:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ajay rai - फोटो : self
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस मनाया। धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे पूर्व मंत्री अजय राय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मणिंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर समेत 47 नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को भारत माता मंदिर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर सब्जी और खिलौना बेचकर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम के संसदीय कार्यालय तक जुलूस निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। इसके बाद नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पूरा परिसर युवा मांगता रोजगार, संविदा भर्ती का अपमान नहीं सहेगा नौजवान। सरकार को अब जवाब देना होगा, झुकना होगा, रोजगार देना होगा जैसे नारों से गूंजता रहा। इस पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।  पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि देश में 46 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं थी, जितनी छह सालों में हो गई है। युवा बदहाल, परेशान और नौकरी के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यह सरकार जनविरोधी और नौजवान छात्र विरोधी है। हम इस सरकार का पुरजोर विरोध करते हैं। हम पुलिस दमन जेल से डरने वाले नही हैं, डटकर लड़ेंगे। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कहा कि युवा कांग्रेसी डरने वाले नहीं है इस तानाशाह हुकूमत सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

इस दौरान आशुतोष ओझा, मयंक चौबे, प्रिंस राय, हरीश मिश्र, विकास सिंह, फसाहत हुसैन, विजय उपाध्याय मौजूद रहे। उधर, ग्रामीण इलाके में भी कांग्रेस की ओर से पीएम के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें