फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़े प्लेटफॉर्म टिकट के दाम: वाराणसी स्टेशन पर आज से 50 रुपए का मिलेगा, इन स्टेशनों पर बदली व्यवस्था

Wed, 26 Oct 2022 10:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लखनऊ मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों जिसमें लखनऊ, वाराणसी जं, बाराबंकी जं, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर जं, सुल्तानपुर जं, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ एवं उन्नाव पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री का मूल्य 50 रुपए प्रतिव्यक्ति निर्धारित करने का निर्णय किया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए  उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। वाराणसी जंक्शन सहित उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट के दाम आज यानी 26 अक्टूबर से बढ़ गए हैं। लखनऊ मंडल प्रशासन के अनुसार 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 50 रुपए देने होंगे। 

विज्ञापन

लखनऊ मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों जिसमें लखनऊ, वाराणसी जं, बाराबंकी जं, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर जं, सुल्तानपुर जं, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ एवं उन्नाव पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री का मूल्य 50 रुपए प्रतिव्यक्ति निर्धारित करने का निर्णय किया गया है ताकि केवल आवश्यक यात्रियों का ही स्टेशन और प्लेटफार्म पर आगमन हो। इससे अनावश्यक भीड़ को रोकने में भी सहायता मिलेगी। 
मंडल रेल प्रबंधक,लखनऊ श्री सुरेश कुमार सपरा  ने बताया कि, यात्री सुविधा के तहत मंडल पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं अमल में लाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें