फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में वाराणसी से अब तक इतने लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

Sun, 09 Sep 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की योजना आयुष्मान भारत के तहत वाराणसी जिले में अब तक दो लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 1.10 लाख और शहरी क्षेत्र से 90 हजार लोगों को इस योजना में शामिल किया गया है। इसकी सूची आनलॉइन कर दी गई है। योजना के तहत इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ ही बीएचयू अस्पताल में भी मिलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को दीनदयाल अस्पताल में डीएम ने आयुष्मान भारत-पायलट रन का शुभारंभ करते हुए पांच लाभार्थियों (अन्नपूर्णा, रानी, सोहनलाल, राजकुमार और आनंद) को गोल्ड कार्ड वितरित किया। 
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्ड के माध्यम से पात्र परिवार को पांच लाख रुपये का हर साल नि:शुल्क इलाज हो सकेगा।

अब तक दो लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों को शामिल करने की तैयारी चल रही है। अब तक सात सरकारी अस्पताल शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही सर सुंदर लाल अस्पताल बीएचयू और ट्रामा सेंटर, होमी भाभा कैंसर हास्पिटल को पैनल में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन


बताया कि चार सदस्यीय जिला स्तर की कमेटी नर्सिगिं होमों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय एवं निजी अस्पतालों में एक-एक आरोग्य मित्र लाभार्थियों के सहयोग के लिए नियुक्त होंगे। आयुष्मान भारत योजना आगामी 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें