फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो से टैंकर लेकर पहुंची वाराणसी, कड़ी सुरक्षा में रामनगर स्थित प्लांट पर पहुंचाया

Mon, 26 Apr 2021 10:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैंट स्टेशन स्थित मालगोदाम पर एक टैंकर उतारा गया, चार टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ रवाना
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार की रात मालगोदाम पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस से टैंकर उतारने के लिए लगे रेलवे कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोकारो स्थित प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन से भरे पांच टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस सोमवार देर शाम कैंट स्टेशन स्थित मालगोदाम पहुंची। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक ऑक्सीजन टैंकर को कड़ी सुरक्षा में उतरवाकर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र भिजवाया। इसके बाद ऑक्सीजन ट्रेन कैंट से चार टैंकर लेकर रात आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


ऑक्सीजन एक्सप्रेस सोमवार भोर में बोकारो से लगभग पांच बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से बिना रुके यह ट्रेन पांच टैंकर के साथ शाम 7:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। एक टैंकर उतारने के दौरान लगभग आधे घंटे के बाद रात आठ बजे के चार टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ के लिए रवाना हो गई। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी के अनुसार एक टैंकर जिला प्रशासन के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनगर स्थित फैक्ट्री में भेजा गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें