नामांकन के लिए एक उम्मीदवार को 10 व्यक्तियों को लाना होगा। इन 10 व्यक्तियों में वह स्वयं, उसके सभी प्रस्तावक और अनुमोदक शामिल होंगे। इससे अधिक व्यक्तियों को कलेक्ट्रेट के मुख्य बड़े द्वार पर रोक लिया जाएगा। एक उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। नामांकन करते ही नामांकन पत्र और सभी दाखिल किए गए अभिलेखों की फोटोकॉपी नामांकन कक्ष के निकट चस्पा की जाएगी। ताकि सार्वजनिक जानकारी में वह आ सके। साथ ही इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
नामांकन पत्र स्क्रूटनी का कार्य दोपहर तीन बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार सहित केवल तीन व्यक्ति अनुमन्य होंगे, जिसमें कानूनी सलाहकार शामिल हैं। यह कार्य, कार्य समाप्ति तक चलेगा। इसके उपरांत वैध उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।