फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पंचायत सदस्य पद पर गिरधारी विश्वकर्मा की भाभी निर्मला विश्वकर्मा रिकॉर्ड मतों से जीतीं

Mon, 03 May 2021 11:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गिरधारी विश्वकर्मा की भाभी निर्मला विश्वकर्मा चोलापुर वार्ड नंबर 62 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर रिकॉर्ड मतों से जीतीं। नामांकन के पहले दिन निर्मला विश्वकर्मा के विरुद्ध किसी ने नामांकन नहीं किया था। प्रशासन ने दूसरे दिन निर्मला विश्वकर्मा के विरुद्ध बुझारत का नामांकन करा दिया। लेकिन गांव के लोगों ने गिरधारी विश्वकर्मा के भाई संजय विश्वकर्मा की पत्नी निर्मला विश्वकर्मा को रिकॉर्ड मतों से चुनाव जिताया। निर्मला विश्वकर्मा को 12 58 और बुझारत को केवल 129 वोट मिले। 1129 मतों से निर्मला विश्वकर्मा चुनाव जीतीं। निर्मला विश्वकर्मा के चुनाव जीतने के बाद ब्लाक प्रमुख पद पर राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन

 
खुद ग्राम प्रधानी जीते, जिला पंचायत सदस्य पद पर भयेहू हारी
चोलापुर विकासखंड के हथियर गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान इंद्रजीत राठौर ने हथियर गांव सभा से ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़े थे। वहीं अपनी भयेहू लालसा देवी को चोलापुर सेक्टर नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ाया था। हथियर गांव से ग्राम प्रधान पद पर इंद्रजीत राठौर 745 मत पाकर विजई घोषित किए गए, जबकि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव इंद्रजीत की भयेहू लालसा देवी हार गई।
 
ब्लाक प्रमुख चार सीटों से बीडीसी चुनाव हारे
चौबेपुर में पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख पद के लिए उतरे दो महारथियों में ब्लाक प्रमुख चिरईगांव बंदना सिंह पत्नी सुधीर सिंह पप्पू भौकाली ने सरैया विशुनपुरा, सुल्तानपुर, पियरी, उमरहां से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारी की थी। लेकिन सभी सीटों पर यह चुनाव हार गए। वहीं यहां से दूसरे ब्लाक प्रमुख के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिंह कमौली गौरा, उनके पिता अरविंद कुमार सिंह गोबरहां रमचंदीपुर से निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं इनकी मां प्रभावती देवी छितौनी से, भाई विवेक कुमार सिंह गोबरहां मोकलपुर से ,चाचा अरुण सिंह मोकलपुर से निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि की बहु चुनाव हारी
पंचायत चुनाव के दौरान चोलापुर ब्लॉक के ताला गांव सभा की प्रधान पद की सीट पर लोगों की निगाह लगी थी। यहां चंदौली के सांसद के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह की बहू अनुराधा सिंह चुनाव लड़ रहीं थी। इस सीट पर ताला गांव के पूर्व प्रधान राम अवध यादव की भाभी नीलम यादव चुनाव जीत गईं। नीलम को 450 मत मिले हैं जीत का अंतर काफी कम वोट से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें