फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स में बनारस की नीलू मिश्रा ने एक और पदक किया अपने नाम

Tue, 11 Sep 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नीलू मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मलेशिया के पेनांग में चल रहे एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स में बनारस की नीलू मिश्रा ने मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में दो सौ मीटर दौड में रजत पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने 32.18 सेकंड का समय निकाल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया जबकि हांगकांग की चुंगमांग ने 30.25 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं हांगकांग की ही वांगसाउ ने 32.88 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 400 गुणे 100 रिले रेस में दीपा गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।

पढें : मलेशिया में बनारस की नीलू मिश्रा का कमाल, एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन


यह नीलू मिश्रा का कंपटीशन में दूसरा रजत है। सात सितंबर को नीलू ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक जीता था। इससे पहले सोमवार को चार गुणे 100 मीटर रिले में नए मीट रिकॉर्ड के साथ भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस पदक के लिए 56.2 सेकेंड का समय निकाला।
विज्ञापन


रिले टीम की कमान नीलू के हाथों में थी। उनके अलावा टीम में शीतल, राधिका और ऐश्वर्या भी शामिल थीं। दूसरे स्थान पर भी भारतीय टीम ने 1 मिनट 12 सेकेंड और तीसरे स्थान पर मलेशिया की टीम ने 1 मिनट 15 सेकंड के साथ रही। नीलू अभी दो और स्पर्धाओं चार गुण 400 मीटर रिले और ऊंची कूद में भी चुनौती पेश करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें