फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः पिता-पुत्र की हत्या में इस विस्फोटक पदार्थ का हुआ था उपयोग 

Tue, 11 Sep 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विस्फोट होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
बनारस के चौबेपुर थाना अंतर्गत मिल्कोपुर में व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या में उपयोग किए गए विस्फोटक पदार्थ का खुलासा हो गया है। आगरा स्थित फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को यह जानकारी एसएसपी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग कर विस्फोटक पदार्थ तैयार किया गया था। विस्फोटक पदार्थ ठीक वैसा ही था जैसा कि मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में पत्थर की खदानों में इस्तेमाल किया जाता है।

वारदात के मास्टर माइंड सोनू यादव को विस्फोटक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले उसके दोस्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अभी भी चुनौती बनी हुई है। उधर, सोनू से पुलिस कस्टडी रिमांड में पूछताछ के लिए चौबेपुर पुलिस ने अदालत में आवेदन दाखिल किया है।
विज्ञापन


28 अगस्त की आधी रात बाद मिल्कोपुर गांव में विस्फोटक पदार्थ से दो धमाके कर खली-चूनी व्यापारी लालजी यादव और उनके बेटे अजय की हत्या कर दी गई थी। वारदात की वजह जमीन विवाद बताई गई। इस मामले में चौक क्षेत्र के सराफा कारोबारी किरन चंद वर्मा और उसके जमीन की देखरेख करने वाले लखरांव निवासी मुन्नीलाल यादव व उसके बेटे सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई के लिए कागजी कवायदें की जा रही हैं। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जेल में निरुद्ध तीनों आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है।

 

लालजी और उनके बेटे की हत्या के बाद प्रशासन की ओर से सरकारी मदद की घोषणा की गई थी। छोटे भाई श्यामजी ने बताया कि कलेक्ट्रेट और कचहरी का रोजाना चक्कर काट-काट कर वे थक गए हैं लेकिन अभी तक रुपये की मदद नहीं मिली। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं कोई कुछ काम नहीं करा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें