डेढ़ लाख अनुयायी देंगे आहुति
विहंगम योग के 102वें वार्षिकोत्सव की शुरुआत 25 नवंबर को प्रातः 8 बजे सतगुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज के अ अंकित सफेद ध्वजा फहराकर किया जाएगा। इसी दिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 तक संत प्रवर विज्ञान देव महाराज जय स्वर्वेद कथा का अमृत रसपान कराएंगे।
बुधवार की सुबह आठ बजे 25000 वैदिक महाकुंड में भारत समेत दुनिया के 19 देश के डेढ़ लाख अनुयायी हवन कुंड में आहुति देंगे। शाम पांच बजे से सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज व संत प्रवर विज्ञान देव महाराज की दिव्य वाणी जय स्वर्वेद कथा का भक्त अनुसरण करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से क्ति की रसधार बहेगी।