संस्थापन दिवस पर इन अतिथियों का संबोधन : गुजरात केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. आरएस दुबे, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी, न्याययमूर्ति डीपी सिंह, उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. डीके सिंह और उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव प्रो. यूएस सिन्हा ने अपने विचार रखे।
इन संकायों को घोषित किया गया विजेता
हिंदी वाद-विवाद में कृषि संकाय, अंग्रेजी वाद-विवाद में संयुक्त तौर पर बी.एड और बी. जेड संकाय, रंगोली में कला संकाय, लोकगीत में संयुक्त रूप से वाणिज्य एवं कृषि संकाय, सुभाषित और पेंटिंग में वाणिज्य संकाय और एकल सेमी-क्लासिकल नृत्य में कृषि संकाय को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा आकृति सिंह ने किया।