चौबेपुर की पुलिस ने मनबढ़ ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस को देख भाग रहा था। टीम ने उसका पीछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चालान कर उसे जेल भेज दिया गया।
चौबेपुर के सुंगुलपुर कटेसर कलां स्थित स्व. सूबेदार सिंह महिला महाविद्यालय के समीप बीती रात प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इसी दाैरान सामने से आ रहा एक ऑटो चालक संदिग्ध अवस्था में भागने लगा। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, दुर्गेश मिश्र ने पीआरवी के कृष्ण मेनन सिंह, संदीप कुमार और हमराहियों ने दौड़ा कर ऑटो चालक को पकड़ लिया।
ऑटो चालक सुरेंद्र राजभर पुत्र राम किशुन निवासी चुकहां (चौबेपुर) का रहने वाला है। पुलिस ने जांच की तो उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर ने बताया कि इस संबंध में अभियुक्त के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसकी अपराधिक जांच कर जेल भेज दिया गया।