दिल्ली से वाराणसी रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों का हाल
- 04096-आनंद विहार टर्मिनस से पाटलिपुत्र जाने वाली पीपीटीए त्योहार स्पेशल ट्रेन-1.35 मिनट की देरी से वाराणसी आई। इसका समय दोपहर 1 बजे है, लेकिन 2.06 बजे आई और 2.47 बजे रवाना हुई।
- 04090-आनंदविहार टर्मिनस से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन 5.20 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। इसका समय सुबह 3.10 बजे है, यह गाड़ी शुक्रवार को 8.28 बजे आई।
- 04452-दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन 3.40 मिनट की देरी से पहुंची। इसको सुबह 10.05 बजे पहुंचना था लेकिन यह 1.25 बजे पहुंची।
- 04456-दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन 31 मिनट की देरी से आई। शाम 4 बजे आना था, लेकिन 4.41 बजे आई।
मुंबई से आने वाली स्पेशल गाड़ियों का हाल
01025-मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 9 घंटा देरी से पहुंची। 16 अक्तूबर की रात 9.45 बजे पहुंचना था, यह सुबह 6.47 बजे आई।
लखनऊ से वाराणसी आने में लग गए 9 घंटे
परिवहन निगम की ओर से बसे चलाने का दावा किया गया, लेकिन बस में जगह नहीं है। दूसरी लेटलतीफी की वजह से लोग परेशान हैं। लखनऊ से वाराणसी आने वाली शताब्दी, वॉल्वो बस 7 से 9 घंटे में पहुंची। इसी तरह की स्थिति साधारण बस की भी रही।
डीआरएम ने मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की ली जानकारी
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने वाराणसी सिटी-छपरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। अधिकारियों से मेला स्पेशल गाड़ियों के संचलन, विशेष सतर्कता बरतने को कहा। भीड़ प्रबंधन के लिए यात्री सुविधाओं, आश्रय स्थलों, होल्डिंग एरिया, पार्किंग स्थल बनाने पर ध्यान देने को कहा।