शिक्षकों का उनकी सहमति से होगा आयोजन: बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, विस्तारित नगरीय सीमा में आने वाले ग्रामीण स्कूलों के अध्यापकों से उनकी सहमति लेकर उन्हें शहरी संवर्ग में शामिल किया जाएगा। संबंधित अध्यापकों से लिखित विकल्प लेकर उनके समायोजन की प्रक्रिया तय समय में पूरी की जाएगी।
बीएससए ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जिन शिक्षकों का समायोजन शहरी संवर्ग में किया जाएगा, उनकी वरिष्ठता शहरी संवर्ग में सबसे नीचे मानी जाएगी। यानी वे शहरी शिक्षकों की सूची में जूनियर स्तर से शुरुआत करेंगे। यह व्यवस्था इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों और पूर्व में जारी शासनादेश में संशोधन के क्रम में लागू की जा रही है।
शासन के निर्णय से नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बहुत हद तक पूरी होगी। वरिष्ठ सूची में नीचे रहने का कोई बहुत फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि प्रमोशन टीईटी पास अध्यापकों का ही होगा। इनकी संख्या पहले से कम है। - सकल देव सिंह, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, वाराणसी
शासन के निर्देश के क्रम में नगरीय क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। इसके बाद शिक्षकों से विकल्प लेते हुए उनका समायोजन किया जाएगा। - अनुराग श्रीवास्तव, बीएसए वाराणसी