Kabirchaura Hospital Varanasi: कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल की जगह बन रहे 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नौ मंजिला बिल्डिंग बनेगी। यहां ओपीडी से लेकर आईपीडी और आईसीयू समेत तमाम सुविधाएं होंगी। इसमें डॉक्टर्स और स्टाफ के लिए अलग 15 मंजिल की पार्किंग बनेगी। वहीं, 47 बेड का आईसीयू होगा। वर्तमान में अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं है। इसके कारण मरीजों को बीएचयू जाना पड़ता है। कई बार बीएचयू पहुंचने में देरी के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है।
रविवार को अस्पताल में पूर्व विधायक एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार संग निरीक्षण कर वहां की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने निर्माण कार्य को समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया। इस अस्पताल के निर्माण पर 315.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। चिकित्सालय के पुराने भवन को ध्वस्त कर यह नया अस्पताल बनाया जा रहा है।